बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन में मिला यात्री का शव
बरेली, जुलाई 3 -- बांदीकुई-बरेली पैसेंजर (54355) में करीब छह घंटा पुराना यात्री का शव मिला है। सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी ने शव को उतारा। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत होना पाया गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने बताया, यात्री के पास एक जनरल टिकट गला हुआ मिला। एक कागज पर जुनैद खान और आधार कार्ड नंबर लिखा थैले में रखा मिला। एक पानी बोतल मिली है। आधार कार्ड की जांच कराई जा रही है। जिससे पहचान हो सके। मृतक हरी शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहने है। उम्र करीब 42 साल होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.