लखनऊ, अप्रैल 26 -- तपिश ने रविवार को सूबे के कई शहरों को झुलसाया। बांदा में तापमान 46.6 दर्ज किया गया। दूसरे नम्बर पर प्रयागराज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में तीन साल बाद इतनी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार सूबे के 40 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। आठ जिलों में 44 या इससे अधिक और 7 जिलों में 43 डिग्री या इससे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रायबरेली के फुर्सतगंज में 44.7 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। हमीरपुर में 44.2, कानपुर नगर में 44.1, वाराणसी बीएचयू में 44, आगरा में 43.9, अलीगढ़ में 43.6 तापमान दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- UP Rain: बदलने वाला है मौसम का मिजाज, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत लखनऊ में भी इस सीजन में पहली बा...