बांदा हमीरपुर में सबसे अधिक हुआ नुकसान
बांदा, जून 3 -- बांदा। संवाददाता आगरा डिस्काम के मुख्य अभियंता(तकनीक) आरएन सरोज ने जनपद पहुंचकर शहर के चिल्ला रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बीते दिनों आए आंधी के बाद त्वरित गति से बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 28 मई को चित्रकूट मंडल में आंधी तूफान से विभाग को भारी नुकसान हुआ है। बांदा व हमीरपुर में सबसे ज्यादा नुकसान पाया गया है। अभी तक सभी 33 केवीए के सब-स्टेशन सुचारू रूप से चालू कर लिए हैं। 11केवी के सब-स्टेशन बुधवार देर रात तक चालू हो जाएंगे। यहां बिजली आपूर्ति बहाली को लेकर अच्छा काम हुआ है। कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा युद्ध स्तर पर काम जारी है पूरी तरह से बिजली की व्यवस्था को बहाल करने का काम किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अभियंता विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.