बांदा, फरवरी 2 -- बांदा। शहर के एक विद्यालय की फेयरवेल पार्टी के नाम पर युवक-युवतियों ने सड़कों पर लग्जरी गाड़ियों से खतरनाक स्टंट किए। इससे जुड़ा 32 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे वीडियो में युवक-युवतियां लग्जरी गाड़ियों की खिड़कियों से लटके और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते दिख रहे हैं। शहर की सड़कों पर रफ़्तार से दौड़ती इन गाड़ियों पर जिसकी भी नजर पड़ी आश्चर्य चकित रह गया। वहीं स्टंटबाजी से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.