बांदा व चित्रकूट के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस
बांदा, जून 14 -- बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने रविवार को पेयजल व बिजली व्यवस्था व जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जल निगम (ग्रामीण) के बांदा व चित्रकूट एक्सईएन की लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। बिजली विभाग के अधिकारियों को आंधी में टूटे पोल व तार दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की शिकायतों और खोदी गई सड़कों को दुरुस्त न कराए जाने पर मंडलायुक्त अजीत कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। कहा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायत का समय पर, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। किसी भी ग्राम में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदी सड़कों एवं मार्गों को तत्काल मानक के अनुरूप पुनर्स्थापित कराने पर जोर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.