बांदा, अप्रैल 23 -- बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के खैरादा गांव स्थित एक सीमेंट प्लांट में बुधवार देर रात करीब दस बजे नकाबपोश बदमाशों ने मुनीम को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल मुनीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरखरी गांव निवासी 38 वर्षीय पुष्पेंद्र शहर के विपिन दीक्षित के सीमेंट प्लांट में मुनीम का काम देखता है। बुधवार रात बदमाश वाहन से प्लांट पहुंचे। इनमें से दो नकाबपोश बदमाशों ने गेट खोलने के लिए कहा।गेट खोलने का कारण पूछने पर बदमाशों ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। पहली गोली से वह बाल-बाल बच गए, लेकिन दूसरी गोली उनके बाएं हाथ के कंधे के नीचे लगी, जिससे वह घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए और असलहे लहराते हुए बोलेरो में सवा...