बांदा, नवम्बर 17 -- शराब के नशे में पत्नी से विवाद होने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नदवारा गांव निवासी 27वर्षीय अरविंद पुत्र राजाभइया ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के साले राजकिशोर ने बताया कि अरविंद सात साल से अपनी ससुराल गिरंवा थाना क्षेत्र के पैगंबर पुर गांव में रहता था। वह सूरत में रह कर काम करता था। वह एक पखवारा पहले गांव आ आया था। वह नशे का आदी था। उसका पत्नी से आएदिन विवाद होता रहता था। रविवार की रात वह नशे की हालत घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.