बांदा, दिसम्बर 5 -- बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं तुलसी विहार कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक व्यापारी ने कथित तौर पर खुद को कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने गोली की आवाज सुनकर उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तुलसी विहार कॉलोनी निवासी 40वर्षीय भूपेंद्र कुमार सोनी पुत्र राम सेवक सोनी ऑटो पार्ट्स की दुकान किए है। भूपेंद्र रात को दुकान बंद कर घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद भूपेंद्र के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन पहुंचे तो देखा कि भूपेंद्र के गोली उनके सिर से आरपार हो गई। तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों में चर्चा है कि किसी महिला से बात होती थी। उसने ही परेशान कर रखा था। जिसके चलते...