बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता कोलावल मौरंग खदान में मंगलवार रात पोकलैंड के अंदर सो रहे चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खदान मैनेजर की सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पिता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महोबा जिले के खन्ना क्षेत्र के सिरसीकला निवासी 20 वर्षीय शनि कुमार उर्फ सोनी पाल पोकलैंड चलाता था। वह पांच महीने से कोलावल मौरंग खदान में काम कर रहा था। मंगलवार रात ट्रकों में मौरंग लोड करने के बाद वह पोकलैंड के अंदर सो गया। इसी बीच उसकी दाहिनी आंख में सटाकर किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर मध्यप्रदेश की खदान में पोकलैंड चलाने वाला शनि का बड़ा भाई शिवकुमार और ताऊ राधेश्याम पाल भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.