बांदा, फरवरी 11 -- बांदा। मेमो ट्रेन का दरवाजा खोलने को लेकर हुए विवाद में ट्रेन के अंदर दो पक्षो में जमकर लात घूंसे चले। जिससे यात्रियो में अफरातफरी मच गई। ट्रेन में सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी सिपाही मौजूद नही था। रविवार की रात झांसी से मानिकपुर मेमो पैसेजर में एक मरीज दरवाजे के पास लेटा लेटा था। एक यात्री को ट्रेन से उतरना था। इसी बात को लेकर मटौंध और कबरई रेलवे स्टेशन के बीच दो पक्षो में जम कर लात घूसे चले। घटना से जुड़े 38 सेकेंड और 11 सेकेंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर थानाध्यक्ष जीआरपी शिवबाबू का कहना है कि ट्रेन में ऐसी कोई घटना नही हुई है। मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.