बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। बुंदेलखंड के जनपद बांदा तपिश बरकरार है। जहां बांदा का तापमान प्रदेश भर में सबसे अधिक गर्म होने में दर्ज करा रहा है। तेज धूप के चलते सुबह से ही लोग सिर ढककर निकलने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगता है। गुरूवार को अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। गुरूवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर देखने को मिले। स्टेडियम में टहलने पहुंचे लोग धूप निकलते ही घर के लिए निकल पड़े। दोपहर होने तक तेज धूप के चलते लोग छांव का सहारा लेते नजर आए। यह भी पढ़ें- UP Weather: अप्रैल में ही बांदा का तापमान 44.8 डिग्री, मई-जून में गर्मी का सितम बाकी है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में इस समय शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभाव बना हुआ है...