बांदा, दिसम्बर 19 -- बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गरगपुर में शुक्रवार सुबह पशुबाड़े में जाते समय पूर्व प्रधान के भाई पर अज्ञात नकाबपोश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे गोली उसके पेट में लगी है। घायल अवस्था में उसे परिजन सीएचसी अतर्रा लेकर पहुंचे, यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पूर्व प्रधान रामानुज गर्ग के 55 वर्षीय बड़े भाई राजाभैया गर्ग को नकाबपोश अज्ञात बदमाश ने पशु बाड़े में जाते वक्त पेट मे गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस घटना की जानकारी में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.