बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता पड़ोसी पर हमले के आरोपी ने पुलिस के भय से ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है।गिरवां थाना क्षेत्र के सौता स्योढा गांव निवासी 25 वर्षीय नत्थू पुत्र खेलावन बाल्मीक का शव बुधवार की शाम बरसड़ा खुर्द और बरसड़ा बुजुर्ग गांव के बीच रेलवे लाइन पर कटा मिला। मृतक के परिजन दयाराम ने बताया कि नत्थू ने मंगलवार को नशे में पड़ोसी युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। हमले में उसके पड़ोस का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के चाची,चाचा और बाबा ने मना किया तो उन्हें भी डंडों से पीटा था। इसके बाद वह लापता हो गया। कुल्हाड़ी के हमले से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक ही हालत नाजुक बताकर उसे कानपुर रेफर दिया। जहां वह जिंदगी और मौत से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.