बांदा में नौ मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें बैंक वसूली, किरायेदारी, दीवानी वाद, उत्तराधिकार, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, चेक बाउंस, जनोपयोगी सेवाओं, वाणिज्य कर, राजस्व, श्रम, चकबंदी समेत विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर होगा। साथ ही यातायात से संबंधित ई-चालान मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 07 व 08 मई को लघु आपराधिक वाद, बिजली संबंधित वाद और धारा-138 एनआई एक्ट से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत लगेगी, जिसमें मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.