कार्यालय संवाददाता, अक्टूबर 2 -- बांदा के नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की हत्या कर उनके शव पानी भरे गड्ढे में फेंक दिए। प्रधानी चुनाव की रंजिश में इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के मुंह से खून बहने और शरीर पर चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई। गुरुवार देर रात पुलिस ने पिता की तहरीर पर सपा नेता समेत समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। नरैनी क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी भइयाराम राजपूत ने बताया कि 30 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे उनके दोनों बेटे छह वर्षीय मनोज और चार वर्षीय युवराज दरवाजे पर खेल रहे थे। वह गांव के ही देवी स्थान पर पूजा करने गए थे जबकि पत्नी घर में थी। दोपहर दो बजे जब वह लौटे तो बच्चे गायब थे। पत्नी से पूछने पर पता चला कि दोनों बाहर ही खेल रहे थे। परिजन...