बांदा में थाने के अंदर पिता ने बेटी को मार डाला, दलित प्रेमी से शादी पर युवती की छीन ली जिंदगी
नई दिल्ली, जून 12 -- UP Crime News: यूपी के बांदा में बदौसा थाना क्षेत्र में एक दलित लड़के से युवती को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया। प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची पुलिस के सामने ही पिता ने बेटी के ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आनन-फानन में उसे सीएचसी अतर्रा ले गई। यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया है। बदौसा कस्बे के बरछा-ब के मोहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी सत्यकुमार की 19 वर्षीय पुत्री शिवानी मुहल्ले के ही रहने वाले ललित वर्मा के साथ बीते 18 मई की रात्रि चली गई थी। घटना के बाद युवती की मां रन्नो ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपित ललित वर्मा के विरुद्ध मुकदमा भी दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.