बुलंदशहर, जनवरी 28 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशपुरी में बदमाशों ने बांदा जिला कारागार में तैनात उप निरीक्षक के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। घटना के समय दारोगा की पत्नी पड़ोस में अपने देवर के घर गई थी। घटना की अभी तहरीर नहीं दी गई है। नगर के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी अशोक कुमार पुलिस में उप-निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बांदा जिला कारागार में है। घर पर उनकी पत्नी और दो बेटे रहते हैं। सोमवार को उनके दोनों बेटे माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। घर में पत्नी अकेली थी इसलिए वह रात में मकान का ताला लगाकर पड़ोस में ही रहने वाले अपने देवर नीटू के घर चली गई थीं। मंगलवार सुबह जब दारोगा की पत्नी वापस घर पहुंचीं तो मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे पड़े थे। घर के अंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.