बांदा, जून 6 -- बांदा, संवाददाता। अतर्रा क्षेत्र में शराब के नशे में रुपये के लेनदेन को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। छोटे भाई ने बड़े भाई पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, क्योंकि एक दिन पहले ही घर में नवजात की छठी का उत्सव मनाया गया था।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है。

घटना का विवरण अतर्रा थानाा क्षेत्र के राजनगर प्रहलाद सिंह का पुरवा निवासी रामलाल ने बताया कि उसका 25 वर्षीय भांजा विकास वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा शुक्रवार की रात अपने छोटे भाई आशीष के साथ शराब पार्टी किया। नशे में होने के बाद रुपयों क...