बांदा में गैस लदे ट्रक में घुसी स्कार्पियो, तीन की मौत
बांदा, मई 14 -- बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के चैनेज नंबर 50 पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गैस सिलेंडर लदे ट्रक में पीछे से घुस गई। दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर और उसके बगल के सीट पर बैठे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मां को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एएसपी शिवराज ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.