बांदा, नवम्बर 6 -- कस्बे के गायत्री शक्ति पीठ मे चार दिवसीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि-24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं देवर्षि साहित्य विस्तार केंद्र का शुभारंभ गुरुवार को होगा। भव्य कलश यात्रा भी निकाली जायेगी। शक्ति पीठ के परिव्राजक रामविशाल साहू ने बताया कि सात नवंबर को प्रात आठ बजे से 11 बजे तक यज्ञ का ज्ञान विज्ञान, देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ होगा। शाम पांच बजे संगीत एवं प्रवचन। शनिवार को प्रातः सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम। सायंकाल संगीत एवं प्रवचन। रविवार को गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार के कार्यकम होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.