बांदा, दिसम्बर 8 -- सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। खेत की सिंचाई कर लौटे किसान की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिसबंर का एक सप्ताह गुजर गया है। शीतलहर ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। गिरवां थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी लवलेश पुत्र देवीदयाल रविवार की रात खेत में फसल सींच रहा था। तभी सर्दी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वह खेत से घर आ गया। पहले घरवालों ने उसका घरेलू इलाज किया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.