हमीरपुर, अप्रैल 3 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। बांदा मार्ग में चौड़ीकरण के चलते आए दिन जाम की समस्या से लोग हलाकान रहते हैं। शुक्रवार को दोपहर में जाम लगने से दो घंटे तक लोग परेशान रहे। इस दौरान हल्के वाहन चालक गली-कूंचों से निकलते रहे। कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा मार्ग में चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। देवगांव चौराहा से लेकर रानी लक्ष्मीबाई तिराहा तक एक साइड में कार्यदाई संस्था ने पटरी खोद डाली है। कार्य धीमी गति से होने के कारण खोदी गई पटरी बवालेजान बनी हुई है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे देवगांव चौराहा जाम लग जाने से सैकड़ों वाहन दोनों तरफ फंस गए। दो घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।दुकानदार राजू गुप्ता, पंकज शिवहरे, सूर्य प्रकाश प्रजापति, अखिलेश सिंह आदि ने बताया कि जाम की समस्या पटरी खोदकर डाल देने से पैदा हो रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.