बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता बांदा-बबेरू-कमासिन राजापुर मार्ग में एक माह तक भारी व चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग में मुरवल व बिलबई में पुलों की मरम्मत का कार्य कराया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि बांदा-तिंदवारी बबेरू मार्ग से इस रूट के वाहन निकाले जाएंगे। जिलाधिकारी जे.रीभा ने जारी आदेश में कहा है कि बांदा-बबेरू-कमासिन राजापुर (राज्य मार्ग सं0-92) के किमी 17 ग्राम बिलवई में सहेवा नाला लघु सेतु तथा किमी 22 ग्राम मुरवल स्थित गडरा नाला लघु सेतु के मरम्मत कार्य के लिए शासन से स्वीकृति मिली है। इस कार्य के दौरान संरचनात्मक सुरक्षा, कार्य की गुणवत्ता तथा जनहित एवं कार्यहित के दृष्टिगत इस मार्ग पर यातायात का नियंत्रित संचालन जरूरी है। इसलिए 16 फरवरी से 16 मार्च तक (एक माह की अवधि) मार्ग पर भारी वाहनों ए...