बांदा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ
लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बांदा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू ने समाजवादी पार्टी छोड़कर मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के समक्ष पार्टी के जॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने उन्हें और उनके अलावा कई जिलों से आए लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर से सदस्यता ग्रहण करने वालों में दीप्ति गौतम, राजू सरोज, सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी देशराज गौतम, रामपुर के सतीश चंद, बाराबंकी की प्रतिभा पटेल, लखनऊ के योगेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। अब्दुल्ला शेर खान की अगुआई में बाराबंकी के मंशा राम गौतम के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। अजय राय ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। मिड डे मील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.