बांदा देश में दूसरा सबसे गर्म जिला, पारा 46.8 डिग्री
लखनऊ, मई 24 -- समूचा प्रदेश इस समय झुलसा देने वाले दिन और परेशान करने वाली गर्म रात की मार झेल रहा है। रविवार को बुंदेलखंड का बांदा जिला 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। साथ ही देश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सूबे के 47 से अधिक जिलों में 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। प्रयागराज, झांसी और उरई में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि आगरा में पारा 45.4 डिग्री और हमीरपुर में 45.2 तक पहुंच गया। कानपुर (आईएएफ) में 44.6, अलीगढ़ में 44.6 और सुल्तानपुर में 44.0 डिग्री तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया। राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.