बांदा जनपद रेड जोन घोषित, प्रशासन हुआ अलर्ट
बांदा, मई 19 -- बांदा। जनपद में दो दिनों से तापमान 47 डिग्री के ऊपर है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव और भीषण लू चलने की संभावना जाहिर की है। जनपद बांदा देश में सबसे गर्म जिलों में शामिल है। ऐसे में बांदा जनपद को रेडजोन में शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- तवे जैसी तपी धरती, लू से भी लोग बेहालसतर्कता एवं बचाव के उपाय एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने आम जनमानस से सतर्कता एवं जरूरी बचाव के उपाय करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। खासकर सुबह 11 से शाम चार बजे तक सुरक्षित व ठंडे स्थान पर रहें। बाहर निकलें सिर से लेकर पैर तक पूरा शरीर ढकें। पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थ का सेवन करें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिन भर पानी पीते रहें। ओआरएस, शिकंजी, आमपना, नींबू पानी आदि का सेवन करें। संतुलित ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.