बांदा-खुरहंड द्वितीय लाइन पर 100 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेन
बांदा, जुलाई 20 -- बांदा। झांसी मंडल रेल के आधुनिकीकरण, सुरक्षित परिचालन तथा यात्रियों को तेज़ एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। खैरार-मानिकपुर रेल खंड के बांदा-खुरहंड के मध्य नवनिर्मित द्वितीय डाउन लाइन पर भी अधिकतम सेक्शनल स्पीड 90 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दी गई है। वहीं, परिचालन की सुगमता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए खैरार-मानिकपुर खंड के डिंगवाई एवं खुरहंड स्टेशन पर स्थित विभिन्न क्रॉसओवर एवं कॉमन लूप लाइनों पर अनुमेय गति 15 किमी/घंटा से बढ़ाकर 30 किमी/घंटा कर दी गई है। इन तकनीकी सुधारों से ट्रेनों की औसत गति में वृद्धि होगी। यह भी पढ़ें- रेल पटरियों पर 110 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन मंडल रेल प्रबंधकअनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झांसी मंडल यात्रियों को सुरक्षित, तीव्र एवं विश्वसनीय रेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.