बांदा को मिली प्रयागराज-यशवंतपुर साप्ताहिक ट्रेन
बांदा, जुलाई 20 -- बांदा, संवाददाता। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रयागराज-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04149/04150) के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 5 अगस्त से 23 सितंबर 2026 तक कुल आठ फेरों में संचालित होगी। इससे बांदा सहित समस्त बुंदेलखंड के यात्रियों को सीधे बेंगलुरु (यशवंतपुर) तक आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार शाम 6 बजे रवाना होकर रात्रि 11:10 बजे बांदा पहुंचेगी तथा 11:15 बजे यशवंतपुर के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी में यशवंतपुर-प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक शनिवार चलेगी और बांदा स्टेशन पर रात 12:35 बजे पहुंचेगी, जहां से 12:40 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.