हमीरपुर, दिसम्बर 4 -- बिवांर। मुस्करा विकासक्षेत्र के ग्राम बांधुर बुजुर्ग गांव के संकट मोचन मंदिर के परिसर में एक दिवसीय दंगल का किया गया आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान अमरुद्दीन व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश सिंह भदौरिया ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। दंगल बांदा के शिवमंगल व फतेहपुर के छुट्टन के बीच हुए मुकाबले में शिवमंगल विजेता बने। उन्नाव के विश्वजीत ने लखनऊ के दिलीप को पटखनी दी। अंकित पहलवान झांसी अंकित व जालौन के भरत की कुश्ती बराबरी पर छूटी, गोरखपुर के विजय को लोधामऊ संगम ने पटखनी दी। इस प्रकार करीब दो दर्जन कुश्तियां हुई। दंगल के समापन पर ग्राम प्रधान अमरुद्दीन ने सभी विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.