बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.साहब लाल शुक्ला ने डीएम के माध्यम से गुरुवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा है कि बुंदेलखंड के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना अभिशाप साबित होगी। इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। इस परियोजना का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। इस परियोजना से एक छोटी नदी केन, जिसका कमांड एरिया स्थायी रूप से जलाभाव की शिकार है, उसका पानी एक बड़ी नदी बेतवा जिसका जल प्रवाह अधिक है, उसमें स्थानांतरित किया जा रहा है। जो नदी गठजोड़ के सिद्धांत के विपरीत है। केन बेतवा लिंक कैनाल द्वारा अधिक सूखा प्रभावित केन नदी बेसिन से पानी का स्थानांतरण अपेक्षतया कम सूखा ग्रसित बेतवा नदी बेसिन में स्थानांतरित किया जा रहा है। पर्यावरणविदों ने गहन अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है कि इस परियोजना से बुंदेलख...