बांदा का नाम बामदेव नगर करने की उठी मांग
बांदा, जुलाई 21 -- बांदा। जिले में एक बार फिर से जनपद का नाम बदलने की मांग उठ रही है। जिला अधिवक्ता संघ ने बांदा का नाम बदलकर ऋषि बामदेव के नाम से बामदेव नगर करने की मांग की है। इसको लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में आने वाला जिला-बांदा बेहद प्राचीन शहर है। आज यह हमारे गौरवशाली चित्रकूट मण्डल का भी मुख्यालय है। पूरे संसार में बांदा जिला अपने गौरवमयी इतिहास के लिये विख्यात है। यहां कालींजर के नाम से जाने वाला ऐतिहासिक किला है, जो नेशनल हैरिटेज है, यहां पर प्रसिद्ध नीलकण्ठ का मन्दिर है। मान्यता है कि भगवान शिव स्वयं यहां पर विराजमान थे।बांदा शहर में अत्यन्त पवित्र बाम्बेश्वर मन्दिर है, जो पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.