चित्रकूट, मार्च 14 -- चित्रकूट। बांदा व महोबा के बाद चित्रकूट में भी क्रशर कारोबारियों पर आयकर की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बेड़ीपुलिया के समीप हाईवे किनारे आलीशान कोठी बनवाकर रहने वाले क्रशर कारोबारी महेश प्रसाद जायसवाल के यहां आयकर की टीम ने छापेमारी की। बताते हैं कि टीम शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पहुंची। पांच गाड़ियों में तीन टीमों ने एक साथ कारोबारी के भरतकूप स्थित पत्थर खदान, क्रशर प्लांट व आवासीय मकान में छापेमारी की। देर रात तक करीब सात घंटे तक टीम ने छानबीन की। टीम लखनऊ नंबर की गाड़ियों से आई थी। इसमें करीब दो दर्जन की संख्या में अधिकारी व कर्मचारी बताए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान टीम को कारोबारी के आवास से नकद एक लाख 60 हजार रुपये मिले। टीम अपने साथ क्रशर मशीनों व खदानों से संबंधित दस्तावेज, बिक्री रजिस्टर ले गई है। ...