लखनऊ, मार्च 12 -- काम में शिथिलता, कर्तव्यों का प्रभावी निर्वहन न करने और निर्धारित राजस्व लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति न करने के चलते बांदा के खान अधिकारी राज रंजन कुमार तथा गोण्डा के खान अधिकारी अभय रंजन को वित्तीय वर्ष 2025-26 की मध्यावधि के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। इसके निर्देश सचिव व निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म माला श्रीवास्तव ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन व्यवस्था को पारदर्शी, प्रभावी बनाने और राजस्व प्राप्ति को ध्यान में रखते हुए कार्य करें ताकि अवैध खनन पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि खनन कार्यों में शिथिलता किसी भी दशा में क्षम्य नहीं है। खनन अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में उपखनिजों के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी और ठोस कार्यवाही करते...