बांदा, अप्रैल 10 -- बांदा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) खत्म होने के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची सार्वजनिक कर दी है। आने वाले चुनाव में जनपद में 12 लाख 29 हजार 887 मतदाता अपना भाग्य विधाता चुन सकेंगे। पिछली बार के सापेक्ष इस बार 1,19, 634 मतदाता घट गए। पिछली सूची में 13 लाख 49 हजार 521 मतदाता थे। एसआईआर अभियान में एक लाख 75 हजार 421 मतदाता ऐसे मिले थे, जो संदेहास्पद थे। सभी को नोटिस भेजने के बाद 63,286 मतदाताओं ने ही खुद को साबित किया और उन्हें मतदाता सूची में जोड़ा गया। हटाए गए 1,12,135 मतदाताओं में मृतक, शिफ्टेड व दोहरे शामिल रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी जे.रीभा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई, इसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों व अधिकारियों की उपस्थिति में तीसरी अंतिम विधानस...