सहारनपुर, फरवरी 26 -- गन्ना तौल में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश के गन्ना क्रय केंद्रों की सघन जांच की जा रही है। गुरुवार को बांट माप विभाग की टीम ने इसी कड़ी में त्रिवेणी शुगर मिल के तौल कांटों का निरीक्षण कर मानकों का निरीक्षण किया। खांडसारी निरीक्षक रमेश शर्मा, बांट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक विकास सिंह और गन्ना समिति सचिव इंद्रमणि पांडेय के साथ टीम ने त्रिवेणी चीनी मिल के मिल गेट पर संचालित सभी कांटों की जांच की। इस दौरान मोबाइल टेस्टिंग वैन से सभी कांटों का गहनता से परीक्षण किया गया। जिसमें सभी कांटे सही तौल करते पाए गए। खंडसारी अधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में चेकिंग अभियान जारी है। त्रिवेणी चीनी मिल में चेकिंग के दौरान सभी कांटें और समस्त व्यवस्थाएं सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.