बांटे कपड़े के थैले, प्लास्टिक मुक्त समाज का दिया संदेश
मऊ, जून 7 -- मऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिरोहण सामाजिक संस्थान द्वारा नगर में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों के बीच कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। संस्थान ने नागरिकों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने की अपील की। संस्थान की संस्थापिका एवं अध्यक्ष ज्योति सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या किसी संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर धरती पर हरियाली बढ़ायें यह भी पढ़ें- पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण कर बचाने का संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.