जौनपुर, जून 16 -- जौनपुर संवाददाता। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड रामपुर में आयोजित जन आरोग्य मेले का जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, शिक्षा, पशुपालन विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन यानी एनआरएलएम की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ज्ञान्ता देवी, त्रिभुवन, अंजली, शीला देवी एवं विकास को आयुष्मान कार्ड दिया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगी को नि:क्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण पोटली प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर मेले का आयोजन वहीं बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से स...