साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। बोरियों थाना क्षेत्र में शुक्रवार को टोटो पलटने से टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन के अमित सिंह (33) है। परिजनों के अनुसार टोटो चालक अमित सिंह किसी काम को लेकर एक पड़ोसी दोस्त राजेश के साथ बांझी गया हुआ था। उसी दौरान बांझी घाटी से लौट के दौरान घाटी में टोटो पलट गया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.