नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में एक 26 साल का युवक बांझपन की शिकायत लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने युवक की जांच की तो वीर्य में शुक्राणुओं की अनुपस्थिति पाई गई। आगे जब और जांच की गई तब डॉक्टरों ने पाया कि युवक के शरीर में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब जैसी असामान्य संरचनाएं हैं। डॉक्टरों ने जब युवक को इस बारे में बताया कि वह हैरान रह गया। युवक'परसिस्टेंट म्यूलरियन डक्ट सिंड्रोम' नाम की एक बेहद दुर्लभ जन्मजात बीमारी से पीड़ित पाया गया।सामान्य स्थान पर नहीं थे अंडकोष डॉक्टरों ने पाया कि युवक को वयस्क होने तक पता नहीं चल पाया था। युवक के दोनों अंडकोष भी सामान्य स्थान पर नहीं थे। डॉक्टरों ने बताया कि एमआरआई और आनुवंशिक जांच समेत आगे की जांच में पेल्विक हिस्से में गर्भाशय जैसी संरचना और नलिकानुमा संरचनाएं मिलीं।शरीर में गर्भाशय...