किशनगंज, अप्रैल 30 -- पोठिया निज संवाददाता बुधवार को पशु विज्ञान महाविद्यालय किशनगंज द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर बाभनगछ, छतरगछ पंचायत, पोठिया में 29 अप्रैल को बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं में होने वाले बांझपन की समस्या एवं उसके समाधान के बारे में विस्तार से चर्चा कीक शिविर में विशेषज्ञों ने पशुओं में बांझपन की समस्या का समाधान, पशुओं में गर्मी के लक्षणों की पहचान, गर्भपात की समस्या सहित डिवर्मिंग एवं सामान्य बीमारियों से संबंधित सलाह एवं उपचार प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि बाझपन निवारण शिविर में 38 पशुपालकों के 180 छोटे-बड़े पशुओं में संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श, गर्भ की जांच एवं उपचार दिया गया साथ ही साथ निदान से संबंधित दवाइयों, कृमिनाशक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.