औरंगाबाद, मई 20 -- ओबरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें ओबरा पुलिस और एसआईटी की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- चार साल पहले लापता हुआ बच्चा भी महिला के पास से बरामद- संशोधित खबरमहिला की स्वीकारोक्ति पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि वह संतानहीन थी और समाज में 'बांझ' कहे जाने की पीड़ा से गुजर रही थी। इसी मानसिक दबाव में उसने लगभग चार वर्ष पूर्व ओबरा देवी मंदिर से एक बच्चा चोरी किया था और उसे अपने पास रखकर पालन-पोषण करने लगी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह उस बच्चे को अपना मानकर अच्छे तरीके से पाल रही थी और उसे अच्छे स्कूल में पढ़ा भी रही थी, लेकिन बाद में एक और संतान की चाहत में उसने फिर से बच्चा चोरी करने की योजना बनाई।पुलिस जां...