चम्पावत, जनवरी 29 -- चम्पावत। पाटी ब्लॉक के बांजगांव में पशु प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रतिदिन 16 लीटर दूध देने वाली ललित मोहन की गाय चैंपियन बनी। प्रदर्शनी में 60 से अधिक पशुपालकों ने हिस्सा लिया। स्वदेशी नस्ल वर्ग में दीपा बोहरा, लालमणि जोशी और जानकारी देवी की गाय विजेता बनी। विदेशी नस्ल में सावित्री देवी, पार्वती देवी और अमर सिंह की गाय अव्वल री। बछिया वर्ग में दीपा देवी, पुष्कर सिंह और नीता देवी के पशु ने बाजी मारी। पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुओं की पहचान, संतुलित आहार, टीकाकरण और अधिक दुग्ध उत्पादन की जानकारी दी। प्रदर्शनी में डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. जेपी यादव, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. श्याम सुन्दर, डॉ. अपूर्वा अनीता मनराल, स्वाति कमल उप्रेती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.