बांग्ला साहित्यिक पत्रिका शिल्पे अनन्या के 75वें अंक का विमोचन
धनबाद, जुलाई 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद से प्रकाशित प्रतिष्ठित बांग्ला त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका शिल्पे अनन्या के 75वें अंक का विमोचन रविवार को हुआ। यह अवसर लगभग पांच दशकों की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। संस्थापक प्रो. दीपक कुमार सेन ने बताया कि वर्ष 1977 में इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (वर्तमान आईआईटी आईएसएम), धनबाद के रिसर्च हॉस्टल में कुछ शोधार्थियों के सामूहिक प्रयास से इस पत्रिका की शुरुआत हुई थी। अनेक चुनौतियों के बावजूद पत्रिका ने अपनी साहित्यिक गुणवत्ता और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को निरंतर बनाए रखा है। देश-विदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की रचनाओं को प्रकाशित कर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ काशीनाथ चटर्जी ने प्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.