घाटशिला, जुलाई 21 -- घाटशिला, हिटी। बांग्ला पंजिका के अनुसार सावन माह की पहली सोमवारी पर घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के हजारों शिवालय में सोमवार को भक्तों ने भोलेबाबा का जलाभिषेक किया। इसी क्रम में सबसे ज्यादा भीड़ प्रसिद्ध चित्रेश्वर धाम मंदिर में देखने को मिली। यहां तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम पर स्थित पौराणिक बाबा चित्रेश्वर शिव मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर में भगवान शिव का विशेष शृंगार व 1008 बेलपत्र अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक को धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से जलाभिषेक के लिए अरघा सिस्टम की व्यवस्था की गई थी। भक्त कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए。 यह भी पढ़ें- बांग्ला श्रावण के तीसरे दिन 55 हजार श्रद...