दुमका, जुलाई 20 -- बांग्ला सावन के तीसरे दिन सोमवार को बाबा बासुकीनाथ धाम में 55 हजार कांवरियों ने बाबा बासुकीनाथ का स्पर्श पूजा कर जलाभिषेक किया। बाबा नागेश की पूजा-अर्चना करने के लिए इन दिनों फौजदारी दरबार में देश विदेश के कांवरियों की भीड़ अनवरत जारी है। बांग्ला सावन मास को मानने वाले श्रद्धालुओं में पूर्वोतर के राज्यों से श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार सहित कोसी क्षेत्र, दरभंगा, मिथिलांचल और नेपाल सहित विभिन्न राज्यों से भी कांवरियों की भीड़ बासुकीनाथ में जुट रही है। फौजदारी बाबा के दरबार में कांवरियों की भीड़ से श्रावणी मेला के स्वरूप की समान बंधने लगी है। यह भी पढ़ें- Banka News: आस्था का प्राचीन केंद्र है बांका का बाबा ज्येष्ठगौरनाथ धाम, सावन में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब बासुकीन...