देवघर, जुलाई 27 -- देवघर कार्यालय संवाददाता द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ की पावन नगरी में बांग्ला श्रावण के ग्यारहवें दिन दूसरी सोमवारी पर कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बांग्ला श्रावणी मेले की दूसरी सोमवारी पर जिस प्रकार कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी उससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले सोमवारी पर बाबानगरी में भक्तों का महाप्रवाह उमड़ने वाला है। दूसरी सोमवारी पर बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए कई किलोमीटर लंबी कतार लगी। वहीं शीघ्र दर्शनम् कूपन लेने वालों की भीड़ भी काफी अधिक होने के कारण बेतरतीब लंबी कतार लगी। हालांकि कड़ी धूप के बीच लंबी कतार में खड़े शीघ्र दर्शनम् करने वाले भक्तों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। बांग्ला श्रावणी मेले को लेकर बाबानगरी केसर...