लखनऊ, अप्रैल 15 -- बंगाली नव वर्ष पोइला बोइशाक यानी बैसाख का पहला दिन बुधवार को बंगाली क्लब में उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बंगाली क्लब में शाम को गीत-संगीत की महफिल सजी। बांग्ला लोकगीतों की मधुर धुन और पारंपरिक संगीत पर लोग झूम उठे। इस वर्ष बांग्ला नववर्ष की शाम महान पार्श्व गायिका आशा भोसले जी को समर्पित की गई। अंत में सभी का बंगाली मिठाई दरबेश से मुंह मीठा कराया गया। शाम को बंगाली क्लब में इंडियान आइडल से मशहूर हुई बंगाली लोक गायिका बानाश्री बिस्वास और उनके कोलकाता बैंड ने मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। बंग भाषी समाज की ओर से बुलबुल मुंशी ने उन्हें सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- शंखनाद से पोएला बैशाख का स्वागत बनश्री ने पहला गाना 'जेते दाओ अमाये डेको ना...' आशा ताई को समर्पित किया। इसके बाद बनश्री ने बंगाली लोकगीतों की शृंखला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.