बांग्ला पंचांग के अनुसार सावन का शुभारंभ, शिवालयों में बढ़ी श्रद्धालुओं की आस्था
जमशेदपुर, जुलाई 19 -- बांग्ला पंचांग के अनुसार शुक्रवार से सावन माह की शुरुआत हो गई। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की विशेष आराधना का महत्व माना जाता है। बांग्ला पंचांग का पालन करने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक और स्पर्श पूजा करते हैं। वहीं जमशेदपुर और कोल्हान के लाखों श्रद्धालु चांडिल स्थित प्राचीन बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। बांग्ला सावन शुरू होते ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। यह भी पढ़ें- आस्था की 105 किलोमीटर लंबी डगर के दौरान श्रावणी मेले में सेवा और श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.