लोहरदगा, अप्रैल 16 -- लोहरदगा, संवाददाता।पोईला बैशाख-1433 (2026) पर 15 अप्रैल को लोहरदगा के बंगाली समाज के लोग पोईला वैशाख -बंगाली नववर्ष उमंग उत्सहा और पूजा पाठ के साथ मनाया। बंगाली समुदाय के लिए वर्ष का पहला दिन है इसलिए तमाम लोगों ने नई शुरुआत, सांस्कृतिक पहचान और समृद्धि का प्रतीक के रूप में मनाया। आमतौर पर 14-15 अप्रैल को पोईला वैशाख मनाया जाता है। यह दिन पुराने साल की यादों को पीछे छोड़कर सकारात्मकता, पारंपरिक वेशभूषा, स्वादिष्ट व्यंजनों और हल खाता (नई बहीखाता) के साथ नई आर्थिक शुरुआत का जश्न और खुशियां मनायें। दुर्गाबाड़ी लोहरदगा के पुरोहित जादव राय और वीर शिवाजी चौक सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर के पूर्व आचार्य सुभाष चंद्र चौबे ने बताया किपोईला वैशाख की महत्ता-बंगाली नव वर्ष बांग्ला कैलेंडर के पहले महीने 'वैशाख' का पहला दिन है, जो बंग...