वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। बांग्ला नववर्ष की पूर्वसंध्या पर मंगलवार को 'बंग दर्शन' ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए। सोनारपुरा स्थित काली बाड़ी में संस्था के कलाकारों की उद्बोधन संगीत प्रस्तुति प्रभावी रही। डॉ. पौलमी चटर्जी, शुभाशीष चक्रवर्ती और नन्हें कलाकार आद्रीज दासगुप्ता के गायन ने लोगों को मुग्ध कर दिया। सौरभ मुखर्जी निर्देशित समूह गीत और अंकिता भट्टाचार्या के निर्देशन में समूह नृत्य ने अलग छाप छोड़ी। नाटक 'पेंशनर्स' के मंचन को लोगों ने सराहा। निर्देशन शुभाशीष चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। सभापति डॉ. केएन चक्रवर्ती, सचिव अनिता मुंशी, कोषाध्यक्ष अतानु भट्टाचार्य, तपनकांति चक्रवर्ती, गौतम अधिकारी, अमित चक्रवर्ती, राजेश अधिकारी, तपन चटर्जी, अर्धेंदु भादुड़ी, वीरेश्वर चटर्जी, शुभाशीष चक्रवर्ती सहित कई ल...